Saturday, July 21, 2012

हिम्मत

हिम्मत करने वालो की हार  नहीं होती 
लहरों से डर कर नैया पर नहीं होती / 


नन्ही चींटी जब दाना  ले कर चलती है 
चढ़ती  दीवारों पर सौ बार फिसलती है 
मन का विश्वास  रंगों में साहस भरता है
चढ़ कर गिरना ,गिर कर चढ़ना न अखरता है 
आखिर उसकी मेहनत बेकार  नहीं होती 
कोशिश  करने वालो की हार नहीं होती


डूबकियां सिन्धु में गोताखोर लगाता है 
जा जा कर खाली हाँथ लौट आता है 
मिलते न सहज ही मोती पानी में 
बढ़ता  दूना उत्साह इसी हैरानी में 
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती 
हिम्मत करने वालो की कभी हार नहीं होती 


असफलता एक चनौती है ,स्वीकार करो
क्या कमी रह गयी , देखो और सुधार करो 

जब तक न सफल हो ,नींद चैन से त्यागो तुम 
संघर्ष करो मैदान छोड़ मत भागो तुम 
कुछ किये बिना ही जय जयकार नहीं होती 


हिम्मत करने वालो की कभी हार नहीं होती 
    

0 comments:

Post a Comment